Deoria News: बिना अनुमति लगाए झंडे को पुलिस ने उतरवाया
देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमहा चौराहे पर बारावफात से पहले लगाया गया झंडा रविवार शाम पुलिस ने उतरवा दिया। झंडा उतारने का गांव के कुछ युवकों ने विरोध किया। पुलिस ने विद्युत पोल और सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति झंडा लगाने को नियम विरुद्ध बताया। ग्राम प्रधान इमाम हुसैन ने बताया कि हर साल मोहम्मद साहब के जन्मदिन से पहले चौराहे पर झंडा लगाया जाता है। इस बार पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। उन्होंने बताया कि गांव के किसी भी समुदाय के लोगों ने झंडा लगाने का विरोध नहीं किया था। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि शासन के निर्देश पर झंडा उतरवाया गया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: निर्देश : बारावफात जुलूस में 10 फीट रहे झंडा सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति झंडा लगाने की अनुमति नहीं है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.