देवरिया, जुलाई 28 -- Deoria News: बरियारपुर। नौतन फीडर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि फीडर पर बढ़ते लोड और अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि नौतन फीडर से नदी पार के नए जुड़े गांवों को हटाकर किसी अन्य फीडर से जोड़ा जाए, जिससे फीडर पर भार कम हो और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। इसके अलावा फीडर के लिए रात में अलग से लाइनमैन की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सके। ज्ञापन देने वालों में कृष्णमुरारी सिंह, मोनू साहनी, अक्षय प्रताप, अभिनव राव, बृजकिशोर राव, अरविंद, सतेंद्र प्रसाद शामिल रहे। इस संबंध में एसडीओ अरूण कुमार ने बताया कि नौतन फीड...