देवरिया, जुलाई 8 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बिजली विभाग के सरकारी आवास में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में शराब पिलाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों समेत अन्य का नाम सामने आने के बाद खलबली मच गई है। महिला की शिकायत पर एक जेई समेत कई लोगों से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की। दिन भर कोतवाली में बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि तीन जुलाई की रात उसकी एक सहेली उसे लेकर पुलिस लाइन के समीप स्थित बिजली विभाग सरकारी आवास पर पहुंची। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया गया, जिसमें शराब भी मिला दिया गया था। नशा होने के बाद वहां मौजूद बिजली विभाग के दो अधिकारी व कई अन्य अश्लील हरकत करने लगे। विरोध की तो उसके साथ ...