Deoria News: बालिकाओं में अंशिका, बालकों में सुंदरेश दौड़ में अव्वल
देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ड्रीमलैंड जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और दौड़ समेत विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार ने फीता काटकर किया। पहले दिन जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस की बालिकाओं ने ब्लू हाउस को पराजित किया। वहीं पासिंग द रिंग प्रतियोगिता में बालकों के वर्ग में रेड हाउस विजेता रहा। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालिका दौड़ में अंशिका कुशवाहा ने प्रथम और कनक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: धीरज, अदिति, रुचि और साकिब ने खेल उत्सव में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.