Deoria News: बारिश से विद्यालय परिसर में जलभराव, शिक्षक-छात्र परेशान
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर जलमग्न मिले। स्कूल परिसर में जलभराव होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन शिक्षक जलनिकासी की व्यवस्था कराने में जुटे रहे। नूनखार स्थित कम्पोजिट विद्यालय का पूरा परिसर बारिश के पानी से भर गया था। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षक छेदी लाल यादव ने मजदूरों की मदद से परिसर से पानी निकालने की व्यवस्था कराई, जिसके बाद विद्यालय का संचालन सुचारु रूप से कराया गया। वहीं, नगर स्थित बीआरसी परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया था। यह भी पढ़ें- Deoria News: बारिश के बाद स्कूल खुला तो परिसर दिखा जलमग्न परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.