Deoria News: बारिश से तालाब बनी सड़कें, गड्ढे बने जानलेवा
देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: बरहज/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। कई दिनों से हो रही बारिश से जहाँ खेती किसानी का कार्य तेज हो गया है, वहीं सड़को पर जलभराव और गड्ढों से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गई है। पानी से लबालब सड़कों में बने गड्ढे जानलेवा बन गए है। उधर नदियों का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से बाजारों और और चौराहों की स्थिति नारकीय हो गई है। कई बाजारों की सड़कें तालाब बन गई है। देवरिया-बरहज मार्ग का करूअना चौराहा की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलनिकास का उचित इंतजाम न होने से सड़क चार दिन से तालाब बनी हुई है। फुलवरिया पांडेय मोड़ के निकट करीब 50 मीटर की लंबाई में सड़क पर एक फिट तक पानी जमा है। पानी भरने से राहगीरों को तो दिक्कत हो ही रही है। दुकानों पर ग्राहक भी नहीं आ रहे है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.