देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवघर में मां बाबा बैजनाथ धाम और बासुकीनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में देवरिया के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में यूपी के कांवरिया की मौतहादसे का विवरण लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ़ बोस सिंह (50), पुत्र स्व. शिवनाथ सिंह की झारखंड के दुमका में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विजय प्रताप सिंह अपने गांव चुरिया से परिजनों और श्रद्धालुओं के साथ पिकअप और बोलेरो गाड़ी से बाबा धाम और बासुकीनाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।बासुकीनाथ से वापस लौटने के दौरान दुमका में सभी लोग रात में भोजन करने के लिए रुके थे। इसी...