देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू चौराहे के समीप देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर गुरुवार की रात खरीदारी कर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले कैलाश प्रसाद (55) रात को रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी करने के लिए खुखुंदू चौराहे पर आए थे। सामान की खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रहे थे, अभी खुखुंदू चौराहे से कुछ ही दूरी पर शेरवा बभनौली मोड़ के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे युवक की हादसे में मौत जिससे वह गंभीर...