देवरिया, जुलाई 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग के साथ ही यातायात पुलिस भी लोगों को जागरूक तो करती है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। फोरलेन पर बड़े वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। उनके यातायात नियमों के तोड़ने के चलते आए दिन हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर न तो परिवहन विभाग गंभीर है और न ही यातायात पुलिस। जिले में सड़कों का लगातार विस्तार हो रहा है। कई फोरलेन के साथ ही बाईपास सड़क का भी निर्माण हो रहा है। सड़कें बेहतर हो रही हैं और नवंबर माह में यातायात पुलिस तो वर्ष में दो बार परिवहन विभाग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करता है। ताकि हादसों में कमी आए। नियम यह है कि ट्रक, डीसीएम समेत अन्य भारी वाहन फोरलेन पर बाईं लेन पर चलेंगे। जबक...