Deoria News: बाइक सवार युवक को बस ने रौंदा, मौत
देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर चौराहे के समीप सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर गुरुवार को एक बाइक सवार को बस ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भागलपुर निवासी अजय यादव (25) पुत्र अशोक यादव एक गिट्टी-बालू की दुकान पर दोपहर बाद बाइक से गए थे। बाइक से लौटते समय अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बाइक पलटते ही पीछे से सलेमपुर की तरफ से आ रही एक बस ने उसे रौंद दिया। अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था बहाल की। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार के लोग दहाड़ें मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों को रोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.