देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भाई के साथ जा रही महिला की बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपट कर भाग निकले। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरीबाजार के सेखुई उसरहवा निवासी अजय निषाद अपनी बहन संगीता के साथ मंगलवार को दोपहर में बाइक से गौरीबाजार गए थे। शाम को वापस लौटते समय गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर ब्लॉक समीप पेट्रोल पंप के करीब बाइक से दो बदमाश पहुंचे और चलती बाइक से झपट्टा मार महिला का मंगलसूत्र निकाल भाग निकले। बताया जाता है मंगलसूत्र छिन बदमाश इंदूपुर की तरफ भागे। भाई अजय ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...