Deoria News: बाइक सवार ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के चटनी गढ़ही के समीप मंगलवार की दोपहर ग्राम प्रशासक (ग्राम प्रधान) की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रशासक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के साथ ही गांव में भी मातम छा गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच सपा, भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने घटना की जानकारी ली और घटना पर दुख जताया। सदर कोतवाली के बसडीला के रहने वाले शेषनाथ यादव (45) गांव के प्रशासक थे। दोपहर को वह अपनी बाइक से ब्लाक मुख्यालय के लिए निकले थे। अभी वह चटनी गढ़ही के समीप पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.