Deoria News: बाइक सवार के ऊपर कूदा बंदर, दो युवक घायल
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की शाम चनुकी-भाटपाररानी मार्ग पर रावतपार रघेन के समीप एक बंदर के अचानक बाइक पर कूद जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाजार से खरीदारी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर बाइक पर कूद पड़ा, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. एसएन सरस्वती ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान विश्वजीत प्रसाद (26 वर्ष) पुत्र दिलीप प्रसाद तथा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.