देवरिया, जुलाई 24 -- Deoria News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पूछताछ कर घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी。

घटना का विवरण बताया जा रहा है कि परसरामपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी रितु देवी (23) पत्नी संजय कनौजिया का शव गुरुवार/शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे घर के अंदर पंखे में फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों न...