देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में बल्ब को लेकर हुए विवाद में दंपती के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जमुई गांव निवासी नेहा देवी पत्नी वृजेश यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम करीब चार बजे एक बल्ब के विवाद को लेकर गांव के पप्पू उर्फ दिलीप, ऋतिकेश यादव उर्फ शेरू, ललिता देवी पत्नी पप्पू यादव गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति वृजेश यादव पर सभी आरोपित एक साथ टूट पड़े और लाठी-डंडों से पिटाई कर दिए।वहीं नेहा देवी को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके पति को हाथ, पैर, पीठ, मुंह समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल भी गिर गया। सूचना पर डायल-112 पुलि...