देवरिया, सितम्बर 8 -- Deoria News: बरहज (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह सीएचसी बरहज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की अव्यवस्था उजागर हो गई। अधीक्षक सहित नौ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी बरहज पहुंचे। पोस्टऑफिस के सामने कार खड़ी कर वहां से पैदल ही करीब चार सौ मीटर की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचे। अचानक जिलाधिकारी को देखकर अस्पताल में अफ़रा-तफ़री मच गई। सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी तो कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. केशव प्रसाद, संविदा चिकित्सक डॉ. सचिन चौधरी, एड्स काउंसलर श्वेता वर्मा, स्टाफ नर्स ओम प्रकाश प्रजापति, धनंजय सिंह लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स विंध्यवासिनी रावत, प्रीति मिश्रा और मनीष...