देवरिया, जुलाई 30 -- Deoria News: मझौलीराज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दो बन्दरों के आपसी झगड़े में मझौलीराज के टेढ़ी मोहल्ला मजार के पास लगाए गए 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिसके चलते 55 घण्टे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहीं। वहीं दो बंदरों में एक बंदर की ट्रांसफार्मर से लगीं आग में जलकर मौत हो गई।सोमवार को दिन के करीब दस बजे दो बन्दर आपस में लड़ते हुए 11 हजार के हाई टेंशन लाइन पर कूद गए। बंदरों के कूदने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वह जल गया। वहीं इस घटना में एक बंदर की मौत हो गई जब की दूसरा बन्दर भी झुलस गया। आपस में तार शॉर्ट होने के कारण 250 केवीए ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो गया। वार्डवासियों की सूचना पर पहुंचे मझौलीराज बिजली उपकेन्द्र के जेई ने अपने उच्च अधिकारियों को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी। जिसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर म...