देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में हाल के दिनों में अपराध का ट्रेंड बदला है। पहले छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की घटनाएं होती थीं, लेकिन इन दिनों धारदार हथियार से गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।

चाकू से हमलों की हालिया घटनाएं 10 सितंबर को भलुअनी उपनगर में युवकों के विवाद में मनीष सिंह मोनू की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। एक या दो बार, चाकू से हमला नहीं किया गया, बल्कि दो दर्जन से अधिक बार चाकू से प्रहार किया गया। इस मामले में चार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और चाइना अंसारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी हैं। ई-रिक्शा के किराया विवाद में शहर के भुजौली कालोनी में 15 सितंबर की सुबह भटनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व उनके बेट...