देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: बरियारपुर। सदर विकासखंड के सरौरा स्थित श्रीमती चंद्रावती इंटरमीडिएट कॉलेज में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा की आकर्षक झांकी निकालकर सभी का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों ने रावण दहन और गरबा नृत्य प्रस्तुत ने उत्सव में चार चांद लगा दिया। बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को प्रस्तुत कर लोगों को सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। रावण दहन के माध्यम से संदेश दिया गया कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: धूमधाम से मनाई गई दुर्गा नवमी और दशह...