देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। तीन माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के आउट सोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार की सुबह कार्य बहिष्कार किया, जिससे कार्य प्रभावित हो गया। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे ओपीडी, पर्ची काउंटर सहित सभी स्थानों पर तैनात कर्मी मेडिकल कॉलेज के नए भवन के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और कार्यबहिष्कार का ऐलान कर दिया। जिससे कार्य बाधित हो गया। वार्ड, दवा काउंटर पर मरीजों को परेशानी न इसलिए कुछ कर्मी काम पर रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: तीन माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी सूचना मिलने पर सीएमएस डाक्टर एचके मिश्र मौके पर पहुंचे। बातचीत कर कुछ कर्मचारियों को वार्ता के लिए प्रशासनिक भवन बुलाए, लेकिन कर्मी तैयार नहीं थे। नाराज कर्मचारियों का कहन...