Deoria News: बकरी ने जन्म दिया एक आंख और बिना नाक वाला बच्चा
देवरिया, नवम्बर 25 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा विकास खंड के रामपुर धौताल में सोमवार शाम एक बकरी ने असामान्य बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की एक आंख व नाक नहीं है। इतना ही नहीं, मुंह भी असामान्य रूप से बना हुआ है। जन्म के बाद से ही यह मामला गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बकरी के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रामपुर धौताल गांव निवासी उगन प्रसाद की बकरी ने इस बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी आसपास के गांवों में जंगल में आग की तरफ फैल गई। सोमवार से ही बंजरिया, बेलही, पगरा, गुलरिया, बरईपट्टी, सकतुआ और सकतुई समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचने लगे। असामान्य बनावट वाले बच्चे को देखकर लोग हैरान हैं। वहीं गांव के कुछ लोग इसे अजूबा मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। परिजन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.