Deoria News: बकरी के खेत में घुसने के विवाद में चार लोगों पर मुकदमा
देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद बेहरा डाबर गांव में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेहरा डाबर गांव निवासी लालू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव के चंदन यादव, बजरंगी यादव, मदन यादव और नन्दलाल यादव उसके घर पहुंचे और उसके छोटे भाई व्यास यादव के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार, घटना की शुरुआत उसी दिन दोपहर में आरोपितों की बकरियों के धान के खेत में घुस जाने से हुई थी। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। मामला शांत होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.