Deoria News: बंद मकान का ताला तोड़कर 13 लाख की चोरी, मचा हड़कंप
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में बेखौफ चोरों ने एक घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर लगभग 13 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र स्व. विद्याभूषण सिंह के घर में मंगलवार की रात चोरी की यह घटना हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने घर के तीन कमरों से सामान निकालकर बिखेर दिया और उसमें रखे 13 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित देवरिया में थे। सुबह करीब 6:30 बजे उनके भाई ने फोन पर चोरी की सूचना दी। जिसके बाद वे तुरंत गांव पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। अजय कुमार सिंह ने लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.