Deoria News: फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार के घारी वार्ड में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना महिला के फूल तोड़ते जाते समय हुआ। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण रविवार की सुबह भरत ठाकुर की पत्नी निर्मला देवी (50) रोज की तरह घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर फूल तोड़ने गई थी। उसी दौरान एलटी लाइन से लटक रहे लोहे की पतली तार की चपेट में आ गई। जिससे वह वही पर गिर गई। देर तक इसी अवस्था में गिरे होने कारण इनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुत देर बाद जब महिला घर लौट कर नहीं आई तो इनकी तलाश होने लगी। मौके से महिला को उठाकर आनन-फानन में सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। निर्मला देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। तीन बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.