देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर पर एक पखवारे के भीतर दुबारा शुक्रवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया और ट्रामा सेंटर के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) टैंक से शाम तक जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि हर हाल में एक सप्ताह में ट्रामा सेंटर को चालू किया जाए।जिलाधिकारी दोपहर में ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने कार्य को देखा। इसके बाद एलएमओ के पास पहुंचे, जहां पाइन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। यह भी पढ़ें- Deoria News: ट्रामा सेंटर में एलएमओ से होगी ऑक्सीजन सप्लाई जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ट्रामा सेंटर में आवश्यक ...