देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बिजली विभाग की एनओसी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की एनओसी की भी सोमवार को मिल गई। अब ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी को शिफ्ट करने की कवायद तेज कर दी गई। नए अत्याधुनिक 15 बेड लगाए गए हैं, इमरजेंसी के शिफ्ट होने के बाद बेड की संख्या 30 होगी। फ्यूमिकेशन का कार्य होने के बाद मंगलवार से इमरजेंसी के चालू हो जाएगी। इसके शुरू होने से सुविधाएं बढ़ेंगी। इसमें तीन जोन होंगे, जिसमें गंभीरता के आधार पर मरीजों को रखा जाएगा। इससे मरीजों को सहूलियत होगी और इलाज करने में भी आसानी होगी। मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर न होने से गंभीर मरीजों के इलाज में परेशानी होती है। इमरजेंसी में बेड कम होने से इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती ह...