Deoria News: फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने में एक गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: देवरिया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के आरोपी को रुद्रपुर पुलिस ने भृगुसरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बनिएनी के रहने वाला एक व्यक्ति कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश यात्रा किया। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भृगुसरी मोड़ से पास से वांछित अखिलेश यादव पुत्र टेंगरी यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से एक व्यक्ति के नाम पर बनवाए दो पासपोर्ट यह भी पढ़ें- Kanpur News: बनवाया दूसरा पासपोर्ट, माता-पिता के नाम ने खोली पोल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.