Deoria News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से शिक्षकों की अश्लील तस्वीरें वायरल, केस दर्ज
देवरिया, नवम्बर 2 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक निजी विद्यालय और उसके शिक्षकों की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर विद्यालय के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के माध्यम से एआई तकनीक का इस्तेमाल कर विद्यालय और शिक्षकों की अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इससे विद्यालय की प्रतिष्ठा और छवि धूमिल हो रही है। साथ ही शिक्षकों के मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच रही है। प्रधानाचार्य ने इस कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.