देवरिया, नवम्बर 8 -- Deoria News: देवरिया। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसके परिवार की एक युवती का फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।आईडी से अश्लील मैसेज व फोटो शेयर किए जा रहे हैं। जिससे पूरा परिवार परेूशान है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...