देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के नीचे स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रेल प्रशासन से जनहित में रास्ता चालू रखने तथा पैदल यात्रियों के लिए ओवरब्रिज (फुट ओवरब्रिज) के निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो के नीचे घनी आबादी के साथ-साथ एक दर्जनों गांवों का आवागमन वर्षो से इसी मार्ग से होता रहा है। रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बाउंड्रीवाल बना दी गई, जिससे दो में से एक रास्ता पहले ही बंद हो चुका है। अब बचे हुए करीब तीन फीट चौड़े रास्ते को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। यदि यह मार्ग भी बंद हो गया तो सैकड़ों परिवारों और हजारों लोग...