देवरिया, नवम्बर 20 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला गुरुवार को कोतवाली पहुंच गया। दोनों तीन माह पूर्व घर छोड़कर कोलकाता चले गए थे। गुरुवार को दोनों के सलेमपुर में होने की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। यहां युवक की मां और युवती के बीच कहासुनी शुरू हो गई। युवक की मां ने युवती पर बेटे को फंसाने का आरोप लगाया और उसे घर चलने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवक, युवती और युवक के माता-पिता व भाई-बहन कोतवाली पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बेटी के साथ प्रेमी को देखकर भड़के पिता ने किया हंगामा पुलिस ने दोनों पक्षों को घंटों समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मामला नहीं सुलझ सका। युवक ने प...