देवरिया, अगस्त 2 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रेमिका के मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर बौखलाया प्रेमी उसके घर पहुंच गया। दोनों में नोंक-झोंक के बीच प्रेमिका का भाई घर पहुंच गया। मामले में दखल देने पर बौखलाए प्रेमी ने भाई पर कुदाल से प्रहार कर दिया। कुदाल के प्रहार से प्रेमिका का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के भाई को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

घटना का विवरण आजमगढ़ जिले के एक युवक का रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 2 साल पहले मिस्ड कॉल के बाद आपस में बातचीत होने लगी। दोनों की बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध की जानकारी घर वालों को भी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने युवक का मोबा...