Deoria News: प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी
देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: सलेमपुर। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी पतलापुर में शुक्रवार की रात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन की सामग्री और रसोई के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्र और अन्य कर्मचारी शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखे तो वहां रखा मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखा चावल और गेहूं, दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भगौना समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण की और जांच में जुट गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्र ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.