देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: बरियारपुर। थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पास सोमवार की रात युवक पर चाकू से प्राण घातक हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात बेलवनिया उपाध्याय पुल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। धनौती गांव निवासी दीपक यादव (24) देवरिया से घर लौट रहा था। इसी बीच जटमलपुर गांव के पास कुछ लोगों ने बाइक रोका और गाली देने लगे।विरोध करने पर मारेपीटे और चाकू से हमला कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने बेलवनिया उपाध्याय पुल के पास से जटमलपुर उर्फ अंबरपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा (22) को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्य...