Deoria News: प्रसिद्धि को विद्या भारती परीक्षा में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
देवरिया, अगस्त 12 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रदेश (विद्या भारती) द्वारा संचालित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025-26 में सरस्वती शिशु मंदिर बरहज की छात्रा प्रसिद्धि यादव ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रसिद्धि कक्षा पांच की छात्रा है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। मंगलवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य विंदेश्वर गिरि ने सादे समारोह में प्रसिद्धि को मिठाई खिलाई और सम्मान किया। गिरि ने कहा कि प्रसिद्धि ने विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस दौरान प्रबंधक गोपाल जायसवाल, पुनीत जायसवाल, ओमकारनाथ चतुर्वेदी, रमेश दुबे, किरण पांडेय, पूजा मद्धेशिया, बेचू चौहान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.