देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रशासन, पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने गुरुवार को उपनगर के सोहनाग मोड़ से सीएचसी गेट तक सड़क के दोनों किनारे पटरियों तक हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया। इस दौरान सड़क तक दुकानें लगाने वाले दर्जनों दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान हल्की बारिश शुरू होने के बाद भी अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए दुकानदारों को सड़क खाली रखने के निर्देश दिए।एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ गौरव सिंह, ईओ महेंद्र पाण्डेय एवं कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सोहनाग मोड़ पहुंचे। टीम ने सड़क किनारे दोनों तरफ पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान सड़क की सीमा से पीछे रखने...