Deoria News: प्रशासकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा पत्रक
देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के देवरिया इकाई के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रशासकों ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया, जिसमें से तीन माह का समय गुजर गया है। लेकिन आज तक किसी भी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्राम पंचायतों में विकास ठप है। साथ ही प्रशासन की तरफ कोई ठोस गाइड लाइन जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। ऐसे में प्रशासकों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। जबकि शासन की तरफ से इसको लेकर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.