देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। प्रयागराज के सलोरी निवासी अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के मामले में कायस्थ समाज ने कड़ी निंदा की है। बुधवार को कायस्थ समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अधिवक्ता के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनकी दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने, परिवार की जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेटियों को नौकरी, परिवार को न्याय दिलाने की सपाइयों ने की मांग ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट धनेश श्रीवास्तव, नीरज...