Deoria News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर जीआईसी में चल रही तैयारी
देवरिया, सितम्बर 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। 70वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में दिन रात तैयारियां चल रही है। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों सहित दो स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए जीआईसी ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। ग्राउंड की साफ सफाई, टेंट सामग्री के साथ ही रंगाई पुताई का भी तेजी से काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- सैयदराजा में चार दिवसीय प्रदेशीय वुशू प्रतियोगिता आज से राज्य स्तरीय आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.