Deoria News: प्रतिबंधित पशु का मांस काटने का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
देवरिया, नवम्बर 8 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में एक प्रतिबंधित पशु का मांस काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय होकर मामले की जांच शुरू कर दी है।शनिवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रतिबंधित मांस काटने की बात कही जा रही है। दावे यह किए जा रहे हैं कि वह एक दावत के लिए तैयार किया जा रहा है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है। जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.