देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर चार दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव का ही एक युवक उसकी 22 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर मैसेज करता था। आरोप है कि बाद में युवक किसी बात को लेकर उसकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने चार दिन पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की तहरीर पर महुआडीह पुलिस ने आरोपी मनोज गुप्ता पुत्र भीम गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ...