Deoria News: पौने आठ बजे ही स्कूल की जांच करने पहुंच गए डीएम, मच गया हड़कंप
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी बुधवार की सुबह 7:45 बजे ही उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा जांच करने पहुंच गए। जिलाधिकारी के पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान एक शिक्षामित्र के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने यहां आंगनवाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया।जिलाधिकारी ने जांच के दौरान बच्चों की डिजिटल उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति तथा पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उसे निपुण बनाया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.