देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मातृ लाभ (पोषण राशि) के सत्यापन के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से 37,500 रुपये निकाल लिए। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताकर महिला को फोन किया और फॉर्म सत्यापन के नाम पर मोबाइल स्क्रीन शेयर करा ली। खाते से रुपये निकलने के बाद पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। महिला ने महुआडीह पुलिस को तहरीर दी है। महुआडीह थाना क्षेत्र के तवक्करपुर गांव निवासी चांदनी अधिकारी के दो बच्चे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरजाना खातून के माध्यम से मातृ लाभ (पोषण राशि) के लिए फॉर्म भरवाया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बैंक अधिकारी बनकर शातिरों ने महिला के खाते से एक लाख उड़ाया हालांकि, उनके खाते में राशि नहीं आई थी। आरोप है कि इसी बीच साइबर ठगों ने आंगनबा...