देवरिया, जुलाई 8 -- Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पैर न दबाने पर एक महिला की उसके पति द्वारा पिटाई करने तथा घर से निकाल देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी।एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि रात को पति कहीं से आया। उसने पैर दबाने की बात कही, महिला ने कुछ देर बाद पैर दबा देने की बात कही। इस पर पति नाराज हो गया और महिला की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। साथ ही बच्चों को अपने पास रख लिया है। महिला ने अपने बच्चों को मांगा तो भी आरोपी ने पिटाई की। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी पु...