Deoria News: पैमाइश का पत्थर को उखाड़े जाने पर तीन पर केस
देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्व टीम के द्वारा भूमि में सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक देने पर तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के सिंसई गांव निवासी सत्यराम प्रसाद पुत्र घुरहू के भूमि आराजी संख्या 195 में राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश के बाद पत्थर गाड़ कर सीमांकन किया गया था। पैमाइश के पत्थर कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया एवं मना करने पर सत्य राम प्रसाद को गाली देते हुए जानमाल की धमकी दिया। सत्यराम प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में सुभाष, गुलाब एवं ओमप्रकाश पर केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पत्थर नसब उखाड़कर फेंक देने पर चार पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.