देवरिया, अक्टूबर 7 -- Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। फौज की नर्सरी कही जाने वाली पैकौली कुटी की माटी से एक बार फिर 35 अभ्यर्थी होमगार्ड की परीक्षा में चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के परिवार में खुशी का माहौल तो है ही, इसके साथ ही फिर पैकौली कुटी का ग्राउंड व पोखरा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। विगत वर्ष इसी कुटी की माटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को 26 जवान दिए थे। कुटी पर अभी पुलिस भर्ती परीक्षाओं व आर्मी की भर्ती परीक्षा की फिजिकल की तैयारी भी चल रही है। होमगार्ड के इस परीक्षा में 57 अभ्यर्थी तैयारी में जुटे थे। जिसमें फिजिकल की परीक्षा में 55 अभ्यर्थी पास हुए और फाइनल रिजल्ट में 35 चयनित हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: होमगार्ड परीक्षा में एमएलके कॉलेज के नौ एनसीसी कैडेट चयनितपैकौली कुटी का इतिहास पैकौली कुटी के प्राचीन पो...