देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सोहनपार के समीप भाटपाररानी-टीकमपार मार्ग पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भाटपाररानी पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर फरास निवासी अमरजीत ठाकुर (36) पुत्र रामप्रसाद ठाकुर, आदित्य ठाकुर (12) पुत्र स्व. मोहबीर ठाकुर, अभिषेक पांडेय (32) पुत्र स्व. कमलेश पांडेय और कार्तिक पांडेय (14) पुत्र अभिनव पांडेय एक ही बाइक से भाटपाररानी जा रहे थे। बाइक अमरजीत ठाकुर चला रहे थे। रविवार सुबह करीब दस बजे सोहनपार के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को साइड देने के चक्कर में उनकी बाइक अनियं...