देवरिया, सितम्बर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भटनी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता अवधेश सिंह (89 वर्ष) का गुरुवार सुबह लखनऊ के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद के कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर टाउन हॉल स्थित शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राधवेंद्र सिंह 'राकेश', धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, आनन्ददेव गिरी चुन्नू,भरत मणि,संजीव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, ऋषिकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...