Deoria News: पूर्व प्रधान की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर हंगामा
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। लार ब्लाक क्षेत्र के करमुआ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की गुरुवार की रात मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर हंगामा किया। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। समझा-बुझाकर लोगों ने मामला शांत कराया। मामले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पूर्व प्रधान रामप्रवेश साहनी की तबीयत गुरुवार की रात अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी लार पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन लेकर जा रहे थे कि रास्ते में पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर इमरजेंसी पहुंचे और हंगामा करने लगे। वह इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.