देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: महुआडीह। देसही देवरिया विकासखंड के पिपरा मदन गोपाल निवासी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व पत्रकार वागीश सिंह (48) का बुधवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग शोक प्रकट करते रहे । शोक जताने वालों में भाजपा नेता संजय सिंह, सपा नेता राजन त्रिपाठी, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. सतीश सिंह, श्यामसुंदर सिंह, डॉ. विवेक सिंह पटेल, विजय पटेल, दिग्विजय सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...